पंजाब में अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट: पठानकोट, अमृतसर समेत कई जिलों में बढ़ेगी धुंध, फरीदकोट सबसे ठंडा
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब और चंडीगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत के साथ ही अब कोहरे का असर भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने आज (20 नवंबर) से 22 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण सुबह के वक्त दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस अवधि के दौरान राज्य में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 21 नवंबर से और जिलों में बढ़ेगा कोहरे का दायरा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को पठਾਨकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। शनिवार, 21 नवंबर को कोहरे का प्रभाव और अधिक जिलों तक फैलने की संभावना है। इन जिलों के अलावा मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी घना कोहरा छाने की भविष्यवाणी की गई है।23 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद मौसम विभाग ने बताया कि 22 नवंबर को भी इन सभी प्रभावित इलाकों में कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके बाद 23 नवंबर से मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 नवंबर के लिए राज्य में किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फरीदकोट रहा सबसे ठंडा शहर, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे पंजाब में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।प्रमुख शहरों का तापमान अन्य प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो लुधियाना में 8.2 डिग्री, पटियाला में 9.3 डिग्री, पठानकोट में 9.4 डिग्री, बठिंडा में 9.5 डिग्री और अमृतसर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान के मामले में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा पटियाला में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, फरीदकोट में 28.2 डिग्री, अमृतसर और लुधियाना में 26.8 डिग्री तथा पठानकोट में 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Leave a Reply