कनाडा सीमा पर बड़ी कार्रवाई: अमेरिका से आए दो ट्रकों से 475 पाउंड कोकीन जब्त, तीन गिरफ्तार
कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के अधिकारियों ने अल्बर्टा स्थित काउट्स बॉर्डर क्रॉसिंग पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका से कनाडा में प्रवेश कर रहे दो अलग-अलग ट्रकों की गहन जांच के दौरान अधिकारियों ने कुल 475 पाउंड (लगभग 215.5 किलोग्राम) कोकीन बरामद की है। यह दोनों कार्रवाइयां जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में अंजाम दी गईं। एजेंसी के अनुसार, पहली कार्रवाई 26 जुलाई...