कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों ने वीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर किया रोष प्रदर्शन
पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्ट टीचर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर आज यूनिवर्सिटी परिसर में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष स्वरूप शिक्षकों ने वाइस चांसलर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने से पहले वाइस चांसलर की ओर से कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के साथ बैठक भी की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार बैठक के दौरान वाइस चांसलर...