कनाडा में पंजाबियों का गौरव बढ़ा: हरकीरत सिंह दूसरी बार बने ब्रैम्पटन के डिप्टी मेयर

कनाडा में पंजाबियों का गौरव बढ़ा: हरकीरत सिंह दूसरी बार बने ब्रैम्पटन के डिप्टी मेयर

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर के वार्ड 9 और 10 से पार्षद (काउंसलर) का चुनाव जीतने वाले हरकीरत सिंह को एक बार फिर से ब्रैम्पटन का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। यह दूसरी बार है जब उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने हरकीरत सिंह की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए उनके पिछले कार्यकाल की सराहना की। मेयर ब्राउन ने कहा कि जिस प्रकार हरकीरत सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल (2022-26) के दौरान अपने वार्ड में बेहतरीन सेवाएं दीं और उसी के चलते वहां के मतदाताओं ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें जीत दिलाकर सदन (हाउस) में भेजा है, ठीक उसी तरह उनकी पिछली उत्कृष्ट सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें दोबारा डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। डिप्टी मेयर के रूप में हरकीरत सिंह अब मेयर पैट्रिक ब्राउन की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वे शहर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न नीतियों को तैयार करने में भी मेयर को अपना सक्रिय सहयोग देंगे। उल्लेखनीय है कि सक्रिय राजनीति और पार्षद बनने से पहले हरकीरत सिंह इसी वार्ड से स्कूल ट्रस्टी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने से पूर्व वे टोरंटो क्षेत्र के दो कॉलेजों में शिक्षण कार्य (अध्यापन) भी कर चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर है।