अमृतसर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सूरज ठाकुर और वरिष्ठ नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, मांगी आपसी एकता की अरदास

अमृतसर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सूरज ठाकुर और वरिष्ठ नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, मांगी आपसी एकता की अरदास

पंजाब में आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच कांग्रेस पार्टी के भीतर एकजुटता का बड़ा संदेश देखने को मिला है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रभारी सूरज ठाकुर की अगुवाई में मांझा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आपसी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर पवित्र श्री दरबार साहिब (श्री हरिमंदिर साहिब) पहुंचे और वहां एक साथ नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।आपसी एकता और जीत के लिए की अरदाससांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि अमृतसर और तरनतारन जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकजुट होकर श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने एक साथ नतमस्तक होकर पार्टी की आपसी एकता और मजबूती के लिए अरदास की है। सांसद औजला ने दावा किया कि आने वाले समय में पूरी पंजाब कांग्रेस एक मंच पर एकजुट दिखेगी और राज्य में आगामी चुनाव जीतकर अपनी वापसी दर्ज कराएगी।दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगीइस दौरान AICC प्रभारी सूरज ठाकुर के साथ पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर, जोगिंदर पाल ढींगरा, पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल, इंदरबीर सिंह बुलारिया, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक अनिल जोशी और अश्वनी कुमार पप्पू सहित कई अन्य जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे।