राजनीतिक, किसान, मजदूर और धार्मिक संगठनों से तालमेल करेगी ‘वारिस पंजाब दे’ की समिति
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने पंजाब में समान विचारधारा वाले संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाओं के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया है। पार्टी ने यह कदम राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुखविंदर सिंह अगवान को समन्वय समिति का कोऑर्डिनेटर इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं प्रगट सिंह रईया और प्रो. रणजीत सिंह धनौआ को समिति में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
यह समिति पंजाब के राजनीतिक, किसान, मजदूर, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ संपर्क और तालमेल स्थापित करने का काम करेगी। पार्टी के अनुसार, समिति का उद्देश्य समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ विचार-विमर्श को आगे बढ़ाना और साझा मुद्दों पर आपसी सहयोग के लिए रास्ता तैयार करना है।
समन्वय समिति को अन्य संगठनों से पार्टी में शामिल होने के इच्छुक पदाधिकारियों पर भी विचार करने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति ऐसे पदाधिकारियों के बारे में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।
पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय समिति के साथ सहयोग करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि इससे राष्ट्रीय एकता और सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Leave a Reply