पीयू सेनेट चुनाव नतीजे: रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से अशोक गोयल और शंकर चौधरी समेत 15 विजेता घोषित

पीयू सेनेट चुनाव नतीजे: रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से अशोक गोयल और शंकर चौधरी समेत 15 विजेता घोषित

पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) सेनेट के रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र (Registered Graduate Constituency) के चुनाव के लिए मतों की गिनती का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। 23 सितंबर से शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया लगातार 6 दिनों तक चली और 37 राउंड की लंबी गिनती के बाद आधिकारिक अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कुल 15 सीटों के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जारी किए गए अंतिम नतीजों के अनुसार, प्रो. मुकेश कुमार अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 3,424 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके अलावा डॉ. शंकर चौधरी, सिमरनजीत सिंह विल्लों, संदीप सिंह और अशोक गोयल सहित कुल 15 उम्मीदवार सेनेटर चुने गए हैं। इस चुनाव में कुल 6.25 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 60,044 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की जांच के दौरान 6,075 वोटों को अमान्य (इनवैलिड) घोषित कर दिया गया, जिसके बाद शेष बची 53,969 वैध वोटों के आधार पर ही अंतिम परिणाम तय किए गए। विजेता उम्मीदवारों की अंतिम सूची: मुकेश कुमार अरोड़ा – 3,424 वोट डॉ. शंकर चौधरी – 3,380 वोट सिमरनजीत सिंह विल्लों – 3,374 वोट संदीप सिंह – 3,044 वोट वरिंदर सिंह – 3,040 वोट सुरजीत सिंह – 2,986 वोट सुखदेव सिंह सिरसा – 2,985 वोट जोध सिंह – 2,980 वोट अशोक गोयल – 2,775 वोट अमरिंदर मान – 2,727 वोट लाजवंत सिंह विर्क – 2,517 वोट गुरुराज सिंह – 2,415 वोट कपिल शर्मा – 2,392 वोट मेहर सिंह – 2,375 वोट नरेश गौड़ – 2,061 वोट