रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल-ड्रोन हमला, कीव समेत 9 शहरों को बनाया निशाना
रूस ने बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए। इस दौरान राजधानी कीव में सुबह तक धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं। हमलों में आवासीय इमारतों सहित नागरिक इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसकी सेना ने बुधवार रात के बाद यूक्रेन के नौ शहरों में बड़े स्तर पर हमले किए। मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में सैन्य...