मोहाली में GMADA कार्यालय के बाहर हंगामा, पुलिस घेरा तोड़कर परिसर में पहुंचे कार्यकर्ता
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
मोहाली के GMADA कार्यालय में पिछले दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही जांच के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए घेरे को पार कर कार्यालय परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता GMADA भवन के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ED और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को देखते हुए GMADA भवन के दोनों गेटों को पुलिस ने बंद कर दिया है। गेट बंद होने के कारण आम लोगों की कार्यालय में आवाजाही भी रुक गई है। इस धरने का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की मोहाली जिला अध्यक्ष प्रभजोत कौर कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा GMADA कार्यालय में ED की जांच के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
Leave a Reply