फ्रंटलाइन नौकरियों में महिलाओं का दबदबा: 43.5% महिलाएं कर रहीं आवेदन, पर केवल 13% विज्ञापनों में ही प्राथमिकता- रिपोर्ट
देश में फ्रंटलाइन (Frontline) नौकरियों की तलाश कर रही महिलाओं की संख्या में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। ब्लू-कॉलर रोजगार प्लेटफॉर्म 'वर्कइंडिया' (WorkIndia) की ताजा 'रोजगार रिपोर्ट' के अनुसार, फ्रंटलाइन नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों में अब महिलाओं की हिस्सेदारी 43.5 प्रतिशत हो चुकी है। हालांकि, इसके मुकाबले कंपनियों या नियोक्ताओं (Employers) द्वारा निकाली जा रही कुल नौकरियों में से केवल 13...