अब हवाई यात्रा होगी किफायती: मोहाली एयरपोर्ट पर कम कीमत में मिलेगा भोजन
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
मोहाली-चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत कर दी गई है, जिससे महंगे खाने-पीने की वस्तुओं का बोझ अब कम होगा। इस कैफे में यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां 500 मिलीलीटर पानी की बोतल मात्र 10 रुपये में, चाय 10 रुपये में, कॉफी 20 रुपये में और समोसा 20 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह पहल खास तौर पर आम यात्रियों के लिए राहत देने वाली साबित होगी। सरकार द्वारा यह कदम यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन और पेय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रस्थान क्षेत्र में आज इस कैफे का उद्घाटन किया गया। यहां पहले से ही वाई-फाई, डिजी यात्रा और बच्चों के लिए किड्स ज़ोन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह नई पहल सरकार के ‘उड़े देश का आम नागरिक’ संकल्प का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।
Leave a Reply