राजस्थान के बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली लकड़ी से भरे वाहन से टकराई, 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब लगभग 30 श्रद्धालुओं का एक समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान स्थित धार्मिक स्थल के लिए जा रहा था। पिंडारसी गांव के पास लकड़ी से भरी एक ट्रॉली की टक्कर लगने से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु कुरुक्षेत्र के कलाल माजरा (सेक्टर 30) से राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगा-मेड़ी मंदिर (बागड़ धाम) के दर्शन के लिए निकले थे। कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर पिंडारसी गांव के बस स्टैंड के पास ओवरटेक करने के दौरान लकड़ी से लदी एक ट्रॉली श्रद्धालुओं की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं की ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। मौके पर मची चीख-पुकार, मां-बेटी समेत 6 की मौत ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। डॉक्टरों की टीम ने 4 महिलाओं और 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक मां-बेटी और गोद लिया गया एक बच्चा भी शामिल है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल श्रद्धालुओं में से 2 महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave a Reply