पलविंदर सिंह चीमा बने संगरूर के एसपी इन्वेस्टिगेशन, राजेश कुमार को पटियाला की नई जिम्मेदारी
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से बुधवार को तीन पंजाब पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। पंजाब के गृह मामलों के विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, ये सभी तबादले और नई नियुक्तियां पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद की गई हैं, और संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी किए गए आदेशों के मुताबिक, रूपनगर में एसपी इन्वेस्टिगेशन के रूप में तैनात पलविंदर सिंह चीमा का तबादला कर दिया गया है, और उन्हें अब एसपी इन्वेस्टिगेशन संगरूर के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, पटियाला में एसपी इन्वेस्टिगेशन के रूप में सेवाएं दे रहे दविंदर कुमार को स्थानांतरित करते हुए एसपी स्पेशल ब्रांच संगरूर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पटियाला पीबीआई (PBI) में तैनात राजेश कुमार को नया एसपी इन्वेस्टिगेशन, पटियाला नियुक्त किया गया है, जो दविंदर कुमार का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने गत 17 अगस्त को भी बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियों के आदेश जारी किए थे। उस दौरान आईपीएस अधिकारी वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी (एनआरआई), राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी (साइबर क्राइम), ननकु सिंह को डीआईजी (इंटरनल विजिलेंस सेल), वत्सला गुप्ता को एआईजी (पर्स-II) और प्रज्ञा जैन को एआईजी (एएनटीएफ), लुधियाना रेंज के रूप में तैनात किया गया था।
Leave a Reply