भोंडसी जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भोंडसी जिला जेल पहुंचे। दोनों वरिष्ठ नेता वहां बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वर्तमान राजनीतिक और कानूनी घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भगवंत मान दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस से अपने विशेष काफिले के साथ दोपहर लगभग 2 बजे गुरुग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने जेल प्रशासन से औपचारिक अनुमति प्राप्त कर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इससे करीब तीन महीने पहले 23 मई 2026 को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अचानक भोंडसी जेल पहुंचे थे। उस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने जेल के भीतर लगभग 20 मिनट तक संजीव अरोड़ा से बातचीत की थी और उन्हें इस कानूनी लड़ाई में पार्टी की ओर से पूरा समर्थन व साथ खड़े रहने का भरोसा दिया था।
Leave a Reply