श्री हरिमंदर साहिब में बेअदबी की घटना, आरोपी गिरफ्तार
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
अमृतसर स्थित श्री हरिमंदर साहिब में गुरुवार को बेअदबी की एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने गुटका साहिब के कुछ अंश फाड़ दिए और बाद में उन फटे हुए हिस्सों को एक महिला के दुपट्टे से बांध दिया। घटना की जानकारी मिलते ही श्रोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड के शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनदीप सिंह श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने आया था, इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अर्दास वाले हिस्से को फाड़ दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस महिला के दुपट्टे से फटे हुए हिस्से बांधे गए, वह भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Leave a Reply