केरल का नया नाम ‘केरालम’ हुआ आधिकारिक, केंद्र की कैबिनेट ने दी मंजूरी
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने केरल राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘केरालम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की सहमति के बाद अब यह नाम संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अब राष्ट्रपति ‘केराल (नाम परिवर्तन) बिल, 2026’ को राज्य विधानसभा की राय के लिए भेजेंगे। विधानसभा की मंजूरी मिलने के बाद यह बिल संसद में पेश किया जाएगा। संसद से पारित होने के बाद ही राज्य का नया नाम ‘केरालम’ आधिकारिक रूप से लागू होगा। यह प्रस्ताव केरल विधानसभा द्वारा 24 जून 2024 को पारित किया गया था। बैठक में केवल नाम परिवर्तन ही नहीं, बल्कि कुल 12,236 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इनमें तीन नई रेल परियोजनाएं, अहमदाबाद मेट्रो के विस्तार और श्रीनगर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल सहित कुल आठ बड़े निर्णय शामिल हैं। केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये फैसले न केवल राज्यों के प्रशासनिक सुधार को मजबूती देंगे, बल्कि देश के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेंगे।
Leave a Reply