प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्स में पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाकर सभी को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के लिए किया प्रेरित पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता : दर्शन लाल बवेजा
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
लुधियाना पर्यावरण संरक्षण और हरित लुधियाना के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन अपनी दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की डॉक्टरों की टीम के साथ फोमेराह ग्रीन्स पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर शहर को अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। डॉ. विश्व मोहन एवं उनकी टीम का स्वागत लड्डू ग्रुप के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा तथा फोमेराह ग्रीन्स के डायरेक्टर वरूण बवेजा, वंशिका बवेजा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जहां सभी गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. विश्व मोहन ने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक-एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने समाज, उद्योगों और संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। अपने संबोधन में दर्शन लाल बवेजा ने डॉ. विश्व मोहन और डीएमसी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब वह प्रकृति और आने वाली पीढिय़ों के हितों के साथ आगे बढ़े। वरुण बवेजा ने कहा कि फोमेराह ग्रीन्स हमेशा ऐसे प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा, जो समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। उन्होंने कहा कि हरियाली केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति, आर्किटेक्ट, व्यवसायी, गणमान्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी पौधारोपण अभियान का समर्थन करते हुए हरित लुधियाना के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
Leave a Reply