पंजाब में स्थानीय चुनाव की तैयारी पूरी, आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरुहरसहाय, नगर परिषद जलालाबाद तथा नगर पंचायत ममदोट के लिए मतदान 5 जुलाई 2026 को कराया जाएगा। पंजाब राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जून 2026 (सोमवार) से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 जून से 25 जून तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 27 जून को दोपहर 3:00 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। आयोग के अनुसार, मतदान 5 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा भी उसी दिन शाम को की जाएगी। EVM से होगा मतदान चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए जाएंगे। आयोग ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित क्षेत्रों में लागू हुई आचार संहिता चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आयोग के अनुसार, यह आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
Leave a Reply