प्रधानमंत्री के नए कार्यालय में होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

प्रधानमंत्री के नए कार्यालय में होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

Narendra Modi की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि यह बैठक प्रधानमंत्री के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में होगी, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया था। बताया जा रहा है कि ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे बुलाई गई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले 13 फरवरी को कैबिनेट की बैठक साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित कर दिया गया। उस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इमारत से जुड़ी अपनी कई यादें भी साझा की थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को यह भी बताया था कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की शुरुआती चार कैबिनेट बैठकों का आयोजन राष्ट्रपति भवन में हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने साउथ ब्लॉक में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसलों को भी याद किया।