Daily Suraj

हिन्दी

बेअदबी कानून विवाद: स्पीकर संधवां को श्री अकाल तख्त साहिब ने किया तलब

04 May, 2026 02:37 PM

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 8 मई को सुबह श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। उन्होंने कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च और अत्यंत सम्माननीय स्थान है, जहां वे पूरी नम्रता और श्रद्धा के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। कुलतार सिंह संधवां ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से 8 मई को सुबह 11 बजे उपस्थित होने का संदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण विनम्रता के साथ वहां पहुंचकर अपनी बात रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज द्वारा हाल ही में अमृतसर में एक पंथक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सिख बुद्धिजीवियों, विद्वानों, निहंग सिंह संगठनों और अन्य प्रमुख सिख हस्तियों ने भाग लिया। ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में नए बेअदबी कानून को अस्वीकार कर दिया गया। इसी मुद्दे के संबंध में विधानसभा स्पीकर को 8 मई को श्री अकाल तख्त साहिब में तलब किया गया है। जत्थेदार ने कहा कि यह विषय सीधे तौर पर पंथ से जुड़ा हुआ है, इसलिए इससे संबंधित निर्णय पंथक स्तर पर ही लिए जाने चाहिए, न कि केवल सरकार द्वारा।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News