पंजाब में एलपीजी गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी: भगवंत मान

पंजाब में एलपीजी गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य में कहीं भी एलपीजी गैस की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की और प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दे दिए गए हैं कि पंजाब में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से बनाए रखी जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने या उन्हें ब्लैक मार्केट में बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत पर आसानी से गैस उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई करें, ताकि राज्य में एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित न हो।