पंजाब के मुख्यमंत्री ने बकरीद पर प्रदेशवासियों के लिए शांति और सौहार्द की कामना की

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बकरीद पर प्रदेशवासियों के लिए शांति और सौहार्द की कामना की

पंजाब में आज मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सहित देशभर के मुस्लिम समुदाय को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का पवित्र पर्व त्याग, दया और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना को मजबूत करने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “समूचे मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार हमें कुर्बानी, रहमदिली और आपसी भाईचारे की भावना का बड़ा संदेश देता है। इस मुबारक मौके पर मेरी ओर से सभी को बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर करे पंजाब में प्रेम और सांझ की भावना हमेशा इसी तरह मजबूत बनी रहे। सभी को ईद मुबारक।” मुख्यमंत्री के इस संदेश को सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है। प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग आज नमाज अदा कर और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ईद-उल-अजहा का त्योहार मना रहे हैं।