बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने 18 अमेरिकी कंपनियों को बनाया निशाना

बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने 18 अमेरिकी कंपनियों को बनाया निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब एक नए स्तर पर पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर हमले की खुली चेतावनी जारी की है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की बात कही है। इस चेतावनी के बाद बड़े कॉर्पोरेट ठिकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IRGC ने उन कंपनियों की एक सूची भी जारी की है, जिन्हें संभावित हमलों के लिए चिन्हित किया गया है। इस सूची में Cisco, HP, Intel, Oracle, Microsoft, Apple, Google, Meta, IBM, Dell, Nvidia, JPMorgan Chase, Tesla, General Electric, Boeing सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। ईरान ने कहा है कि वह 1 अप्रैल से तेहरान समयानुसार रात 8 बजे के बाद इन अमेरिकी कंपनियों के ठिकानों पर हमले शुरू करेगा। बयान में यह भी कहा गया है कि हर हमले का जवाब इन कंपनियों के ठिकानों को निशाना बनाकर दिया जाएगा। साथ ही, इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपने कार्यस्थलों को खाली करने की चेतावनी भी दी गई है।