सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान से मिलीं बहन और पत्नी, जेल में हुई मुलाकात
- अंतरराष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई। नोरीन करीब नौ महीने बाद अपने भाई इमरान खान से मिलीं। नोरीन और इमरान खान के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान परिवार ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बुशरा बीबी ने भी इमरान खान से करीब 30 से 35 मिनट तक मुलाकात की। नोरीन अपनी बहनों अलीमा खान और उजमा खान के साथ जेल की ओर जा रही थीं। पुलिस ने तीनों को डहगल चेकपोस्ट पर रोक लिया था। हालांकि, बाद में केवल नोरीन को जेल के अंदर जाकर इमरान खान से मिलने की अनुमति दी गई। मुलाकात के बाद नोरीन ने इमरान खान से मिलने की पुष्टि की, लेकिन अदालत में दिए गए आश्वासन के मुताबिक उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। हर सप्ताह परिवार से मुलाकात का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इमरान खान को उनके परिवार के सदस्यों से हर सप्ताह मुलाकात कराने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि परिवार से मिलना किसी तरह की दया या एहसान नहीं, बल्कि एक मौलिक अधिकार है। इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए उन्हें शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने के निर्देश भी दिए हैं। अदालत ने उनके इलाज के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा है। इस बोर्ड में इमरान खान के निजी डॉक्टर के साथ उनकी बहन डॉ. उजमा खान को भी शामिल किया जाएगा। अडियाला जेल की मेडिकल रिपोर्ट में इमरान खान के ब्लड प्रेशर और तनाव को लेकर चिंता जताई गई थी।
Leave a Reply