पंजाब में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने पिता की हत्या, भाई घायल

पंजाब में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने पिता की हत्या, भाई घायल

पंजाब के मानसा जिले के बरेटा के पास स्थित धर्मपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इस हमले में आरोपी ने अपने भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटा सुखपाल सिंह रहते थे, जबकि उनका दूसरा बेटा 45 वर्षीय राय सिंह अलग निवास करता था। आरोप है कि राय सिंह रात के समय दीवार फांदकर घर में घुस आया और अपने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हुए झगड़े में उसने अपने भाई सुखपाल सिंह को भी घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बरेटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी मेला सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जबकि घायल सुखपाल सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।