Daily Suraj

हिन्दी

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अमित शाह दे सकते हैं जवाब

13 Aug, 2026 07:29 AM

संसद के मानसून सत्र का आज, गुरुवार को आखिरी दिन है। 20 जुलाई को सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष लगातार NEET पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में चर्चा की पेशकश की है। यदि इसके लिए समय निर्धारित किया जाता है, तो अमित शाह आज संसद में इस मुद्दे पर जवाब दे सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से कोई “भाषण” नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि पहले यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्ष के रुख पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह निराश हूं। सरकार चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष भाग रहा है।” रिजिजू ने आगे कहा कि यदि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है, तो संसद के मानसून सत्र को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News