पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के तबादले
पंजाब सरकार ने राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों और 10 जिला राजस्व अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन आदेशों के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को नए पदस्थापना केंद्रों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलदारों के तबादलों में गुरप्रीत सिंह ढिल्लों को एसएएस नगर (मोहाली) से बदलकर राजपुरा में तैनात किया गया है। वहीं, मनदीप सिंह को राजपुरा से स्थानांतरित कर एसएएस नगर (मोहाली) का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों के तहत जगसीर सिंह मित्तल को अजनाला से बठिंडा, अजय कुमार को मजीठा से तरनतारन और अर्चना शर्मा को तरनतारन से जालंधर-1 भेजा गया है। गुरमुख सिंह को नवांशहर से फिल्लौर, सर्वेश राजन को बंगा से नवांशहर और स्वप्नदीप कौर को जालंधर-1 से मजीठा में तैनात किया गया है। इसी क्रम में रमन कुमार को लुधियाना (पूर्वी) से सुनाम, रेशम सिंह को रायकोट से मोगा, सुखबीर कौर को गुरुहरसहाय से तलवंडी साबो और अमृतपाल कौर को लहरागागा से गुरुहरसहाय स्थानांतरित किया गया है। कंवलदीप सिंह बराड़ को बठिंडा से बाघा पुराना भेजा गया है। मनिंदर सिंह को मोगा से सब-रजिस्ट्रार, पटियाला नियुक्त किया गया है, जबकि अमृतवीर सिंह को सुनाम से लुधियाना (पूर्वी) भेजा गया है। गुरप्रीत सिंह को सब-रजिस्ट्रार, जालंधर-1 से गिद्दड़बाहा और गुरप्रीत को नकोदर से संगरूर में तैनात किया गया है। इसके अलावा अनुदीप शर्मा को फिल्लौर से चमकौर साहिब, कुलविंदर सिंह को चमकौर साहिब से धूरी और अमित कुमार को धूरी से अजनाला भेजा गया है। जतिंदरपाल सिंह को गिद्दड़बाहा से फरीदकोट स्थानांतरित किया गया है। जगतार सिंह को खन्ना, गुरविंदर कौर को खमाणों और नवजीवन छाबड़ा को अमृतसर-1 में नई तैनाती दी गई है। नायब तहसीलदारों के तबादलों में भी बदलाव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व) जसप्रीत तलवार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, नायब तहसीलदारों के भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। प्रमुख बदलावों में सुखविंदर सिंह को दीना नगर से कपूरथला, राजीव कुमार मोसला को कपूरथला से डेरा बाबा नानक, अमरजीत सिंह को टांडा से दीना नगर और कुलवंत सिंह को डेरा बाबा नानक से मुकेरियां भेजा गया है। तरसेम लाल को मुकेरियां से भुलत्थ और किरनदीप कौर को गुरदासपुर से झबाल में तैनात किया गया है। इसी तरह, वरिंदर कुमार को दसूहा से जगरांव, सुखमिंदर सिंह ढुड्डी को माहिलपुर से माछीवाड़ा, गुरप्रीत सिंह को गढ़दीवाला से मोगा, राज कुमार को भुंगा से मुल्लांपुर दाखा और मंजू बंसल को बाघा पुराना से फिरोजपुर स्थानांतरित किया गया है। मालवा क्षेत्र में रणवीर सिंह को फिरोजपुर से अबोहर, विनोद कुमार को जीरा से रायकोट, परमिंदर सिंह को रायकोट से जैतो, जसकरण सिंह को गिद्दड़बाहा से जीरा, बलजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब से अमलोह और सुनील गर्ग को मौड़ से सरदूलगढ़ भेजा गया है। आदेशों के अनुसार, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को अपने नए तैनाती केंद्रों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।