Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

28 Apr, 2026 10:59 AM

पंजाब में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने मजदूर दिवस (Labour Day) के अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और सरकारी शैक्षणिक संस्थान, जिनमें स्कूल और कॉलेज शामिल हैं, बंद रहेंगे। यह अवकाश हर साल मजदूर वर्ग के योगदान को सम्मान देने और उनके अधिकारों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मजदूर दिवस दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों, उनकी मेहनत और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचान देने के लिए मनाया जाता है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान व्यक्त किया है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News