Daily Suraj

हिन्दी

प्रॉपर्टी टैक्स दाताओं को राहत: 26 और 27 सितंबर को भी खुला रहेगा नगर निगम कार्यालय

24 Sep, 2026 04:57 PM

नगर निगम एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के आयुक्त श्री संदीप सिंह गढ़ा ने शहरवासियों के लिए एक आवश्यक सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रॉपर्टी टैक्स 30 सितंबर 2026 तक जमा कराने पर करदाताओं को 10 फीसदी की विशेष छूट (रिबेट) दी जा रही है। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना देय प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर इस छूट का लाभ उठाएं। 26 और 27 सितंबर को भी खुलेगी टैक्स शाखा करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। आयुक्त श्री संदीप सिंह गढ़ा ने बताया कि 26 सितंबर (शनिवार) और 27 सितंबर 2026 (रविवार) को अवकाश के दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा का कार्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना टैक्स जमा करा सकें। प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की सुविधा नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन मकान या संपत्ति मालिकों ने अभी तक अपनी 'प्रॉपर्टी आईडी' नहीं बनवाई है, वे अपनी संपत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में जमा करवाकर अपनी नई प्रॉपर्टी आईडी बनवा सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय पर टैक्स का भुगतान कर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लें और नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में अपना योगदान दें।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News