Daily Suraj

हिन्दी

चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे सीएम भगवंत मान

29 Apr, 2026 09:40 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान आज एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह प्रेस वार्ता आज दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री आवास (CMR), चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय क्या होगा, इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस कारण राजनीतिक हलकों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। गौरतलब है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के चार वर्ष मार्च महीने में पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर कई बार मीडिया को संबोधित किया है। इसके अलावा, पंजाब सरकार ने 1 मई, यानी मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है। ऐसे में आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News