डग मैक्कलम तीसरी बार बने सरे के मेयर, स्थानीय पुलिस व्यवस्था की स्थापना में निभाई थी अहम भूमिका

डग मैक्कलम तीसरी बार बने सरे के मेयर, स्थानीय पुलिस व्यवस्था की स्थापना में निभाई थी अहम भूमिका

कनाडा के सरे शहर में मेयर पद के चुनाव में डग मैक्कलम ने जीत दर्ज की है। शनिवार देर रात नगरपालिका चुनावों की मतगणना पूरी होने के बाद उनकी जीत सामने आई। कड़े त्रिकोणीय मुकाबले में मैक्कलम ने ब्रेंडा लॉक को बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही वह तीसरी बार सरे के मेयर चुने गए हैं।
 

डग मैक्कलम इससे पहले 2018 से 2022 तक सरे के मेयर के पद पर रहे थे। इससे पहले उन्होंने 1998-99 में भी यह जिम्मेदारी निभाई थी। ताजा चुनावी जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर शहर के मेयर पद पर वापसी की है।
 

सरे में स्थानीय पुलिस सेवा शुरू करने की पहल की थी
 

डग मैक्कलम सरे में पुलिस व्यवस्था में बदलाव की पहल को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। सरे के लोगों की मांग के बाद उन्होंने रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की जगह शहर की अपनी पुलिस सेवा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
 

इस पहल को आगे बढ़ाने के दौरान उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मैक्कलम की ताजा जीत से सरे की स्थानीय राजनीति में उनकी स्थिति एक बार फिर मजबूत हुई है।