ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी तेल कीमतें, बाजार में चिंता
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। ईरान के साथ अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी संघर्ष के चलते वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी के कारण कच्चे तेल की कीमतें आज 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। एक बैरल ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.71 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 110.74 डॉलर तक पहुंच गई है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को नहीं खोला गया तो अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने की बात कही है, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान ने इस समुद्री मार्ग को नहीं खोला, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तनाव इसी तरह जारी रहा, तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
Leave a Reply