पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, आतंकी साजिश नाकाम
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जिला अमृतसर ग्रामीण, जिला गुरदासपुर और SSOC-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ISI प्रायोजित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी में 5 हैंड ग्रेनेड, 2 विशेष डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर से लैस PTT टाइमर, 9 वोल्ट बैटरी, लगभग 1 किलोग्राम उच्च विस्फोटक सामग्री सहित IED तैयार करने का सामान, एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी केबल और ट्रिगर मैकेनिज्म शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर संकेत करती है कि सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से बड़े हमलों की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना कलानौर, जिला गुरदासपुर में FIR दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा विदेशी हैंडलरों और स्थानीय सहायता नेटवर्क के साथ जुड़े आगे-पीछे के लिंक की जांच जारी है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक Gaurav Yadav ने साझा की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Leave a Reply