Daily Suraj

हिन्दी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से पंजाब दौरे पर, दो दिन तक कई कार्यक्रम

24 Feb, 2026 12:07 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह दौरा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रही देशव्यापी गतिविधियों का हिस्सा है। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संघ के प्रांतीय संघचालक इकबाल सिंह के अनुसार, 24 फरवरी को डॉ. भागवत पठानकोट पहुंचेंगे। यहां वह सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्व सैनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक वह पठानकोट जिले में आयोजित युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। दौरे के दूसरे दिन, 25 फरवरी को मोहन भागवत लुधियाना में आयोजित एक प्रमुख नागरिक संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस दौरे को संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विभिन्न सामाजिक समूहों के साथ संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News