Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब-हरियाणा में 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

20 Jul, 2026 06:35 AM

चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से चल रही तेज हवाओं के बाद चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ था। अधिक तापमान और नमी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। हालांकि, बीते दिन तड़के हुई बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी और पूरे दिन उमस व गर्मी का असर बना रहा। लेकिन सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और सुबह करीब 9:45 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हुई।चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से चल रही तेज हवाओं के बाद चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ था। अधिक तापमान और नमी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। हालांकि, बीते दिन तड़के हुई बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी और पूरे दिन उमस व गर्मी का असर बना रहा। लेकिन सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और सुबह करीब 9:45 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हुई।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News