होली से पहले यूपी सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को समय से मिलेगी सैलरी
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
होली के त्योहार से पहले राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले ही जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राज्य में होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को लगातार तीन दिन की आधिकारिक छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संविदा, आउटसोर्सिंग और सफाई कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर भुगतान प्रक्रिया पूरी करें। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले हर हाल में उनके बैंक खातों में पहुंच जाए।
Leave a Reply