Daily Suraj

हिन्दी

केजरीवाल को मिला नया आवास, परिवार सहित लुटियंस दिल्ली में हुए शिफ्ट

24 Apr, 2026 05:44 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। इस संबंध में जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अदालत के निर्देशों के आधार पर एक आवास आवंटित किया था। उन्होंने बताया कि अब वह अपने परिवार के साथ उस घर में शिफ्ट हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल को सरकार की ओर से टाइप-7 श्रेणी का बंगला आवंटित किया गया है, जो लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में स्थित है। अब उनका नया पता 95, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली होगा। नियमों के तहत राष्ट्रीय स्तर की सभी पार्टियों के अध्यक्षों को दिल्ली में एक सरकारी बंगला आवंटित किया जाता है। इसी प्रावधान के अनुसार अरविंद केजरीवाल को यह आवास उपलब्ध कराया गया है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News