जेट ईंधन महंगा, एयर इंडिया की टिकटें होंगी और महंगी
- राष्ट्रीय
- (Asia/Kolkata)
होर्मुज संकट के बीच टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एयरलाइन के अनुसार, घरेलू उड़ानों पर नए सरचार्ज 8 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे। इस निर्णय के बाद यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ेगा और उनकी जेब पर अधिकतम 899 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए संशोधित सरचार्ज 10 अप्रैल से लागू होंगे। कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिससे एयरलाइनों की परिचालन लागत में काफी इजाफा हुआ है। इस फैसले के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के टिकट महंगे होना तय है। आने वाले दिनों में घरेलू फ्लाइट का किराया 299 रुपये से लेकर 899 रुपये तक बढ़ सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकट कीमतों में 2,200 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक की वृद्धि संभव है।
Leave a Reply