भ्रष्टाचार मामले में संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR, गिरफ्तारी की तैयारी

भ्रष्टाचार मामले में संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR, गिरफ्तारी की तैयारी

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में दो मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, ये मामले किन-किन थानों में दर्ज हुए हैं, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर भी पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मामले भ्रष्टाचार से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन मामलों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है और FIR सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण का स्पष्ट विवरण सामने आ सकेगा। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले समय में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।