कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बैठक आज

कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बैठक आज

प्रधानमंत्री Narendra Modi पांच देशों के दौरे से लौटने के बाद आज गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, हाल के प्रमुख फैसलों, उनके परिणामों तथा भविष्य की योजनाओं सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच आयोजित हो रही यह बैठक इस वर्ष की पहली पूर्ण कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2026 की यह पहली कैबिनेट बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह बैठक पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन तथा पुडुचेरी में एनडीए सरकार के पुनर्गठन के बाद हो रही है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को संभावित कैबिनेट फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार की आगामी रणनीतियों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हो सकती है।