बंगाल दौरे पर पीएम मोदी की नाव सवारी, गंगा को बताया ‘बंगाल की आत्मा’
नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने खुद अपने हाथों से तस्वीरें खींचीं और कैमरा पकड़े नजर आए। नौका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने नाविकों के साथ बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार, हुगली नदी में नाव की सवारी करने के बाद उन्होंने नाविक को ₹1,000 की राशि भी दी।नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा कीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “गंगा हर बंगाली के लिए एक बहुत ही खास स्थान रखती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।” इससे पहले, 19 अप्रैल को अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री झारग्राम में एक दुकान पर भी रुके थे, जहां उन्होंने झलमुरी का स्वाद लिया था।
Posted By: Daily Suraj Bureau