सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचीं UK MP प्रीत कौर गिल, विश्व शांति की कामना
- पंजाब
- (Asia/Kolkata)
यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम के एडजबेस्टन क्षेत्र से सांसद Preet Kaur Gill ने शनिवार को Sri Harmandir Sahib में मत्था टेककर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वह Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (एसजीपीसी) के कार्यालय भी पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात एसजीपीसी के अध्यक्ष Harjinder Singh Dhami से हुई। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष ने प्रीत कौर गिल का स्वागत किया और उन्हें गुरु बख्शिश सिरोपाओ तथा श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रीत कौर गिल ने एसजीपीसी और अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र स्थल पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि सांसद बनने के बाद वह गुरु साहिब का धन्यवाद करने और ‘सरबत के भले’ के लिए अरदास करने यहां आई हैं। साथ ही उन्होंने विश्व में मौजूदा युद्ध जैसे हालातों के शांतिपूर्ण समाधान और वैश्विक शांति के लिए भी प्रार्थना की।
Leave a Reply