जम्मू-कश्मीर FDA की बड़ी कार्रवाई, घी के 10 ब्रांड/बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक
जम्मू-कश्मीर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने रविवार को घी के 10 गैर-अनुरूप ब्रांडों/बैचों की बिक्री, भंडारण, वितरण और प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। प्रशासन की यह कार्रवाई प्रयोगशाला जांच में संबंधित उत्पादों के घटिया, असुरक्षित और गलत ब्रांडिंग वाले पाए जाने के बाद की गई है। जम्मू-कश्मीर FDA की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में चिन्हित किए गए इन 10 घी...