पंजाब में आज भी बारिश के आसार, मानसून सक्रिय
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसके चलते आज भी पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी बारिश हो सकती है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम में सक्रियता का प्रमुख कारण मानसून ट्रफ का इस समय फिरोजपुर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से होकर गुजरना बताया गया है। इसके प्रभाव के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम सक्रिय बना हुआ है। कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है।
Posted By: Daily Suraj Bureau