Daily Suraj

हिन्दी

होशियारपुर में आज 15 तीर्थ यात्रा बसों को हरी झंडी दिखाएंगे भगवंत मान

12 Aug, 2026 08:19 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी होशियारपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान तीनों नेता रोशन ग्राउंड से पंजाब सरकार की तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये बसें श्री खाटू श्याम, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के लिए रवाना होंगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ के तहत आयोजित किए जा रहे विशाल धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर में किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शिरकत करेंगे।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News