Daily Suraj

हिन्दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

14 Aug, 2026 02:28 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। 65 वर्षीय केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं। इनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दिल्ली AIIMS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, जे.पी. नड्डा की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। AIIMS के आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की 13 अगस्त 2026 की शाम को बेचैनी महसूस होने के बाद जांच की गई। इस दौरान कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई मेडिकल टेस्ट किए गए। अस्पताल ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन और निगरानी कर रही है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News