पंजाब में राजस्व विभाग में व्यापक तबादले, सुरिंदर सिंह पन्नू बने फतेहगढ़ साहिब के तहसीलदार
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 तहसीलदारों और 71 नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई नियुक्तियों के तहत कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों और उप-मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जगतार सिंह को तलवंडी साबो से फगवाड़ा, सर्वेश राजन को फतेहगढ़ चूड़ियां से बंगा, मनिंदर सिंह को अबोहर से मोगा, विकासदीप को पायल से बस्सी पठाना, पुनीत बंसल को खमाणों से मोरिंडा, सीमा शर्मा को रूपनगर से पायल, अमित कुमार को सुनाम से धूरी तथा संजीव पठानिया को बलाचौर से धार कलां स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार सुखचरण सिंह को जलालाबाद से श्री मुक्तसर साहिब, सुरिंदर सिंह पन्नू को मोरिंडा से फतेहगढ़ साहिब तथा चरणजीत कौर को मुक्तसर साहिब से गिद्दड़बाहा का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरप्रीत को नकोदर से सब-रजिस्ट्रार अमृतसर-3, अमृतबीर सिंह को फिल्लौर से सुनाम, जतिंदरपाल सिंह को गिद्दड़बाहा से अबोहर और मुनीश कुमार को टांडा से तरनतारन भेजा गया है। अन्य तबादलों में सुमीत सिंह ढिल्लों को नंगल से रूपनगर, हरमिंदर सिंह घोलिया को बॉउंड्री सेल से अतिरिक्त प्रभार के साथ खरड़, विशाल वर्मा को फतेहगढ़ साहिब से धर्मकोट, लवदीर सिंह को गढ़शंकर, जसविंदर सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां, अनुदीप शर्मा को फिल्लौर, नवजोत तिवाड़ी को कपूरथला, कुलविंदर सिंह को जलालाबाद, गुरदीप सिंह को अहमदगढ़, भीम सेन को जालंधर-2, हरिंदरपाल सिंह बेदी को फिरोजपुर तथा लखविंदर सिंह को बाबा बकाला में नियुक्त किया गया है। 71 नायब तहसीलदारों के भी तबादले सरकार ने 71 नायब तहसीलदारों के भी तबादले किए हैं। इनमें हमीश कुमार को शेरपुर (संगरूर), चेतिंदर कुमार को मानसा, कमलप्रीत सिंह दोदा को श्री मुक्तसर साहिब, रणवीर सिंह को फिरोजपुर, नितिन साहोता को बधनी कलां (मोगा), राजीव कुमार को कपूरथला, उकार सिंह को गोराया, मनजोत सिंह को बस्सी पठाना, नवजीवन छाहड़ा को खुईयां सरवर (फाजिल्का), अंकुश कुमार को जालंधर-1, तीषम पांडे को सुल्तानपुर लोधी, दमनवीर सिंह को फगवाड़ा, कारज सिंह को खडूर साहिब तथा गुरदीप सिंह को भगता भाई का (बठिंडा) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनदीप सिंह को लोंगोवाल, गुरप्रीत कुमार को आनंदपुर साहिब, अमरजीत सिंह को धार कलां, अभिषेक वर्मा को तलवाड़ा, मनजोत कौर को लहरागागा, हरीश कुमार को घनौर (पटियाला), राजेश कुमार को जॉइंट सब-रजिस्ट्रार-2 अमृतसर-2, तरलोचन सिंह को जॉइंट सब-रजिस्ट्रार-1 अमृतसर-1, हरप्रीत सिंह को फाजिल्का, गुरप्रीत सिंह को गढ़दीवाला, गुरप्रीत कौर को बठिंडा तथा सुखमनिंदर सिंह को माहिलपुर (होशियारपुर) भेजा गया है। आदेशों के अनुसार रजिंदर सिंह को मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) के साथ कूम कलां का अतिरिक्त प्रभार, अरमानदीप सिंह को बंगा, रणदीप सिंह को बमियाल (पठानकोट), अशोक कुमार को नरोट जैमल सिंह, अश्वनी को दुधन साधां (पटियाला), रमिंदरपाल सिंह को भादसों, प्रिया रानी को अरनीवाला शेख सुभान, अंकुश को लुधियाना, बेअंत सिंह को तपा, अंकित महाजन को डेरा बाबा नानक, अंकुश को लुधियाना (ईस्ट), बलजीत सिंह को निहाल सिंह वाला (मोगा), मनी महाजन को अमरगढ़, बलवंत सिंह को टांडा (होशियारपुर), सुनील प्रभाकर को तलवंडी चौधरियां, रणजीत सिंह खैरा को रामपुरा फूल तथा जय अमनदीप गोयल को जैतो (फरीदकोट) नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मनमोहन सिंह को तीमा, जसप्रीत सिंह को पटियाला, सतवंत सिंह को सिद्धवां बेट, रुपिंदर कौर को कादियां, गौरव बंसल को फतेहगढ़ साहिब, रणदीप सिंह को अहमदगढ़ (मलेरकोटला), बलजोत सिंह को नकोदर, मलकीत सिंह को तिखी (मानसा), धर्मेंद्र सिंह को मूनक (संगरूर), जगजीत सिंह को नाभा, तीषम बंसल को नथाना (बठिंडा), गी लाल को बुढलाडा (मानसा), रुस्तम कुमार को ब्यास (अमृतसर), कुलवंत सिंह को पठानकोट, बलजीत सिंह गुराया को बाबा बकाला (अमृतसर), गुरसेवक सिंह को मोगा, लखविंदर सिंह को लोपोके (अमृतसर), रणजीत सिंह को बटाला (गुरदासपुर), सुखचैन सिंह को झबाल (तरनतारन), गुरिंदर सिंह को बलाचौर, मनमोहन सिंह को कलानौर, कुलविंदर सिंह को होशियारपुर, रविंदरजीत सिंह को पायल, विजय कुमार को गढ़शंकर, बलविंदर कुमार को पट्टी, वरिंदर कुमार को दसूहा (होशियारपुर), कुलदीप कौर को बरेटा (मानसा) तथा जतिंदर कुमार को श्री हरगोबिंदपुर (गुरदासपुर) में नियुक्त किया गया है।
Posted By: Daily Suraj Bureau