Daily Suraj

हिन्दी

बठिंडा के मछाना गांव स्थित शराब फैक्ट्री में विस्फोट, स्कूल और घरों को भी नुकसान

19 Jun, 2026 09:40 AM

बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित मछाना गांव में BCL कंपनी की शराब फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए जोरदार धमाके के बाद आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के एथेनॉल प्लांट में लगी। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के कारण फैक्ट्री के निकट स्थित कुछ मकानों तथा एक स्कूल की दीवारों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News