विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बने जीवनसाथी, तेलुगु रीति-रिवाज से हुआ विवाह
दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna आज आधिकारिक रूप से विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। शाम के समय कोडावा परंपरा के अनुसार अन्य रस्में भी निभाई जाएंगी। विवाह के बाद विजय देवरकोंडा के परिवार ने होटल के बाहर मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया। इससे पहले, रश्मिका मंदाना के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को पारिवारिक चूड़ियां उपहार में दीं। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडावा समुदाय से संबंध रखती हैं, जबकि विजय देवरकोंडा एक तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। विवाह समारोह के लिए होटल को गुलाब, ऑर्किड और ट्यूलिप जैसे फूलों से सजाया गया था। मंडप को कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से पारंपरिक ढंग से सजाया गया। दोनों सितारों ने Udaipur में सात फेरे लिए। यह एक निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल हुए। प्रशंसक अब शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Posted By: Daily Suraj Bureau