Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने की योजना, 13 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण: सीएम मान

08 Mar, 2026 10:31 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह मान ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना के लिए 13 अप्रैल, बैसाखी के दिन से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजीकरण शुरू होने के बाद जल्द ही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें सरकार के पहले चार वर्षों के दौरान पूरा कर दिया गया है। सीएम मान ने यह भी कहा कि पिछली सरकारें अक्सर राज्य का खजाना खाली होने का दावा करती थीं, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के पैसे का सही उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के संसाधनों को जनहित के कार्यों पर खर्च किया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना को लेकर राज्य में चर्चा तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

Latest News